आंखों की रोशनी कभी कम नहीं होगी, अगर बादाम को इस चीज के साथ मिलाकर खाएंगे

आंखों की रोशनी कभी कम नहीं होगी, अगर बादाम को इस चीज के साथ मिलाकर खाएंगे

सेहतराग टीम

भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे शरीर में कई तरह की समस्याएं होती है। वहीं कई लोगों को आंख की समस्या होती हैं। ऐसे में उन लोगों को अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि विटामिन्स और मिनरल्स हमारे आंखों को रोशनी प्रदान करने का काम करते है। ऐसी स्थिति में अगर हम थोडा भी कोताही करेंगे तो हमें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसी भी स्थिति आ सकती है कि हमें चश्मा भी लगाना पड़े।

पढ़ें- एसिडिटी में तुरंत आराम देंगे ये आसान और स्पेशल घरेलू नुस्खे

आंख की समस्या हमारे जीवन को काफी प्रभावित करती है। वहीं अगर आप भी ऐसी समस्या से परेशान हैं तो घबराएं नहीं क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आंखों की रोशनी बढ़ाएं और अगर चश्मा लगाते हैं तो उससे कैसे छुटकारा पाएं।

बादाम, मिश्री और सौंफ का मिश्रण खाएं

बादाम, मिश्री और सौंफ का मिश्रण आंखों की रोशनी के लिए अच्छा रहता है। इन सभी चीजों को पीसकर एक डब्बे में भरकर रख लें। रोज सोने से पहले एक गिलास दूध में करीब एक चम्मच पाउडर को डालें। ऐसा करने से आंखों को फायदा होगा। 

बादाम के अन्य फायदे (Health Benefits of Almond in Hindi):

चेहरे की झुर्रियां करें दूर

बढ़ती उम्र के साथ कई लोगों को चेहरे पर झुर्रियां आने की समस्या होती है। ऐसे में बादाम का सेवन करना आपके लिए लाभकारी होगा। इसके लिए बस आप बादाम, सरसों और सेंधा नमक को एक साथ पीसकर चेहरे पर लगाएं। ऐसे करने से चेहरे की झुर्रियां खत्म हो जाएंगी।

भूख की कमी दूर करेगा बादाम

बादाम खाने से भूख की कमी भी दूर होगी। कई लोगों को भूख ना लगने की समस्या होती है। ऐसे में अगर आप रोजाना बादाम का सेवन करें तो आपकी ये समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए बस आप बादाम को आधा दिन पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद बादाम के ऊपर का छिलका उतारकर उसे चासनी में मिलाकर मुरब्बा बना लें। इसे मुरब्बे को रोज खाएं। इससे भूख ना लगने की समस्या खत्म हो जाएगी। 

दांतों के रोगों में आरामदायक

बादाम दांत के रोग में भी लाभदायक होता है। इसके लिए बस आप बादाम के छिलकों को पीस लें और उसे दांतों पर रगड़ें। ऐसा करने से दांत के दर्द की समस्या में आराम मिलेगा।  

सौंफ के अन्य फायदे

  • गर्मी में सौफ शरीर को ठंडक देती है। इसके सेवन से आपको गैसी समस्या में भी आराम मिलेगा। 
  • सौंफ में कई गुणकारी तत्व होते हैं। ये पीरियड के समय होने वाले दर्द को भी कम करता है। इसके साथ ही पीरियड को रेगुलर करने में मददगार होता है। 
  • सौंफ में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 
  • सौंफ का पानी पेट की जलन को भी कम करता है। 

मिश्री के अन्य फायदे

  • वजन कम करने में असरदार
  • पाचन में सहायक
  • एनीमिया में लाभदायक
  • सर्दी और जुकाम में पहुंचाएगी आराम
  • हीमोग्लोबिन को बढ़ाए

इसे भी पढ़ें-

किचन की इन चीजों में छिपा है दांतों और मसूड़ों की कई समस्याओं का उपचार

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।